युवा और युवती के विवाह में सहयोग
यादव समाज एकता समिति (रजि०) समाज के योग्य युवक-युवतियों के विवाह हेतु परिचय एवं सहयोग प्रदान करती है।
समिति का उद्देश्य समाज में अच्छे संस्कार, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। संस्था विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराती है जिससे उचित जीवनसाथी की खोज सरल एवं सुरक्षित बन सके।
समिति समय-समय पर विवाह परिचय सम्मेलन एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करती है ताकि समाज के परिवार एक-दूसरे से जुड़ सकें।